आगरा: चंबल के बीच टापुओं पर गुनगुनी धूप सेकने के लिए निकले घड़ियाल- मगरमच्छ, देखकर रोमांचित हुए पर्यटक

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल घाट पर नदी में टापुओ पर सर्दी कम हुई तो गुनगुने धूप सेकने के लिए घड़ियाल और मगरमच्छ निकले खिली धूप में बैठे जलीय जीवों को देखकर पर्यटक रोमांटिक हो गए।

जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद कड़कड़ाती ठंड के बाद इन दिनों धूत निकल रही है। धीरे धीरे ठंड कम होने लगी है। काफी दिनों बाद खिली खिली गुनगुनी धूप सेकने के लिए लोग आनंद ले रहे तो वही पिनाहट के चंबल नदी में जीव जंतु तलहटी से अब बाहर निकलने लगे हैं। सोमवार को क्षेत्र के उटसाना घाट पर नदी के बीच टापुओं पर धूप सेकने के लिए भारी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ बाहर निकले। टापुओं पर धूप का जलीय जीव आनंद लेते हुए दिखाई दिए। गुनगुनी खिली धूप पर चंबल में पहुंचे क्षेत्रीय एवं बाहरी पर्यटक घड़ियाल और मगरमच्छ को देखकर आनंदित होकर रोमांचित हो गए।

मोटर बोट से चंबल नदी की सैर करने पहुंचे पर्यटकों ने घड़ियाल और मगरमच्छ को नजदीक से देखा जहां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र घड़ियाल और मगरमच्छ जलीय जीव बने रहे। आपको बता दें सर्दी के मौसम में ऊपरी सतह पर नदी का पानी ठंडा होने के कारण जलीय जीव नदी की गहराई में जाकर बैठ जाते हैं। अब धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है और गुनगुनी धूप आनंद लेने के लिए जलीय जीव बाहर निकले।

आपको बता दें चंबल नदी में भारी संख्या में डॉल्फिन पाई जाती है। घड़ियाल और मगरमच्छों का कुंनवा लगातार चंबल नदी में बढ़ रहा है। वन विभाग कर्मियों द्वारा लगातार इनकी देखरेख संरक्षण किया जाता है।