आगरा: नुनिहाई में उद्योग विभाग में कर्मचारी के आत्मघाती कदम से मचा हड़कंप

Crime

आगरा। आगरा के नुनिहाई में उद्योग विभाग में कर्मचारी के आत्मघाती कदम से हड़कंप मच गया था सूत्रों ने बताया कि वरदान शर्मा के पिता मुकेश शर्मा की कोरोना काल में मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में वरदान शर्मा की नौकरी लगी थी। नौकरी के दौरान वह खुद को असहज महसूस कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि वह खुद को नौकरी के दौरान एडजस्ट नहीं कर पा रहा था। उसकी हालत को देखकर उद्योग विभाग में ही आंतरिक रूप से उसको दूसरा पटल दे दिया गया था। जहां उसको अन्य अधिकारियों को रिपोर्ट करनी थी।

दो दिन पहले ही पुराने पटल पर भेजने के दिए थे निर्देश

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले उसको वापस पुराने पटल पर भेजने के निर्देश दिए गए। तब से वह अवसाद में था। गुरुवार को उसने ​विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।