सिनेमाघरों में गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष: 6 मार्च को रिलीज होगी हाई-ऑक्टेन थ्रिलर ‘मिशन सी 1000’

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग) : एसवी क्रिएशन (टॉलीवुड) के बैनर तले निर्मित फिल्म “मिशन सी 1000″ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर के रूप में 6 मार्च को पूरे भारत में तेलुगु, हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका अभिनेता-निर्देशक तेजेश्वर ने निभाई है, जो इस प्रोजेक्ट के क्रिएटिव स्तंभ भी हैं। कहानी, पटकथा और संवाद की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है।

फिल्म की कहानी राम (तेजेश्वर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक अत्याधुनिक वैज्ञानिक सूत्र की सुरक्षा का जिम्मा मिलता है। यह सूत्र हीरोइन के पिता द्वारा विकसित किया गया है, जो एक खतरनाक आतंकी संगठन के निशाने पर है। राम को न केवल इस नवाचार की रक्षा करनी है, बल्कि भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली वैश्विक साजिश को भी नाकाम करना है।

देशभक्ति, सांस्कृतिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों को छूती यह फिल्म रोमांचक एक्शन और भावनात्मक गहराई का संतुलित मिश्रण पेश करती है। फिल्म में प्रज्ञा नयन, कबीर दुहान सिंह, संजय पांडेय, जया प्रकाश, अनीश कुरुवेला, सुद्धा और कालीचरण महाराज (विशेष प्रस्तुति) जैसे सशक्त कलाकारों की टीम नजर आएगी, जो कहानी को और प्रभावशाली बनाती है।

तकनीकी उत्कृष्टता का शानदार संगम

निर्माता किरणमयी, विराट और शौर्य ने इस फिल्म को भव्य पैमाने पर प्रस्तुत किया है।संगीत श्रीधर अथरेया का है। गायन में वैशाली माजगे, पामेला जैन, विजय प्रकाश और श्रीकांत सांडूगु की आवाज़ें फिल्म को संगीतमय ऊंचाई देती हैं। कोरियोग्राफी गणेश स्वामी, एक्शन निर्देशक स्टंट जोशुआ और डीओपी: महेन्दर एस हैं।

कार्यकारी निर्माता डॉ. एलसगराम प्रभाकर, वी. रामू, गांडीकोटा श्रीनिवास और सह-निर्माता टी. ईश्वर व टी. उमा महिंद्रा ने निर्माण प्रक्रिया को मजबूती दी है। वहीं मार्केटिंग और प्रमोशन का जिम्मा मीडिया फोर्थ की रुचिका गुप्ता ने संभाला है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भारत के प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक जीवंतता को भव्यता के साथ प्रस्तुत करती है। अत्याधुनिक वीएफएक्स और इमर्सिव 7.1 एटमॉस साउंड डिजाइन दर्शकों को थिएटर में एक तकनीकी रूप से समृद्ध अनुभव देने का वादा करते हैं। ‘मिशन सी 1000’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, विज्ञान और साहस की कहानी है जहां एक युवा नायक अपने देश की रक्षा के लिए हर चुनौती से टकराने को तैयार है। 6 मार्च को सिनेमाघरों में यह मिशन शुरू होगा।