मुंबई। अपनी खूबसूरती और संजीदा अभिनय के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री आलिशा पंवार इन दिनों अपनी नई माइक्रो मिनी-सीरीज ‘द मिस्टेकन चाइल्ड’ (The Mistaken Child) को लेकर चर्चा में हैं। ओंकार फिल्म्स एंड स्टूडियो के बैनर तले बनी इस सीरीज में आलिशा ने ‘अवनी बजाज’ के रूप में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा फिलहाल KUKU TV पर स्ट्रीम हो रहा है।
रहस्य और जज्बात की अनोखी कहानी
मनीष शुक्ला द्वारा निर्मित और देव दत्त गुप्ता द्वारा निर्देशित इस सीरीज की कहानी एक बच्चे के लापता होने से शुरू होती है। आलिशा का किरदार ‘अवनी बजाज’ एक उद्योगपति है, जिसे दुनिया समझती है कि उसने अपनी बेटी को गोद लिया है, लेकिन कहानी के आगे बढ़ने पर एक अमीर परिवार का काला सच और गहरा राज सामने आता है। सीरीज में सस्पेंस, इमोशन और धोखे का ऐसा ताना-बाना बुना गया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
”अवनि बजाज मेरे दिल के करीब”: आलिशा पंवार
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आलिशा ने कहा, “अवनि बजाज मेरे द्वारा निभाए गए अब तक के सबसे लेयर्ड (जटिल) किरदारों में से एक है। वह एक मां के रूप में मजबूत है, एक महिला के रूप में भावुक है, लेकिन अपने बच्चे की सुरक्षा की बात आने पर पूरी तरह निडर हो जाती है।” उन्होंने बताया कि सीरीज की शूटिंग काफी इंटेंस थी, लेकिन पूरी टीम के जुनून ने इसे यादगार बना दिया।
मिनी-सीरीज का भविष्य और बढ़ती लोकप्रियता
बदलते डिजिटल दौर पर टिप्पणी करते हुए आलिशा ने कहा कि आज के दर्शक बहुत तेज हैं और वे लंबा इंतजार नहीं करना चाहते। मिनी-सीरीज फॉरमेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह क्रिस्प (छोटा) और असरदार है। दर्शक एक ही बार में पूरी दिलचस्प कहानी का अनुभव कर सकते हैं, जो आज के भागदौड़ भरे जीवन के लिए बिल्कुल सही है।
शानदार प्रोडक्शन और स्टारकास्ट
सीरीज में आलिशा पंवार के साथ अभिनेता अंकित राज भी मुख्य भूमिका में हैं। ओंकार फिल्म्स एंड स्टूडियो ने इस सीरीज के जरिए एक बार फिर मजबूत कंटेंट पर आधारित कहानी पेश की है। सस्पेंस और ड्रामा के शौकीनों के लिए ‘द मिस्टेकन चाइल्ड’ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है।

