आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के देवगढ़ में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष आगरा नाथूराम वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा बाह के पिनाहट देहात मंडल में प्रवासी के रूप में नाथूराम वर्मा सहित भाजपा के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान की योजना रचना के लिए चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश परिहार ने की के दौरान मंडल महामंत्री बृजेंद्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष राजपाल तोमर, मंडल मंत्री राजू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अचल सिंह, सेक्टर संयोजक संजय तोमर, दीपू सिंह, निरंजन, एवं सभी मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।