मथुरा: बरसाना में शुक्रवार की रात से होगा वाहनों का प्रवेश बंद, पुलिस प्रशासन ने सील की बरसाना की सीमाएं

Regional

बरसाना। अगर आप राधाष्टमी महोत्सव पर भाग लेने बरसाना आ रहे तो एक बार पुलिस प्रशासन के रूट प्लान को जरूर देख ले। शुक्रवार की रात से ही बरसाना की सीमा सील हो जाएगी। जिसके चलते गोवर्धन या कोसी तथा छाता जाने वाले वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इस बार मेला क्षेत्र में 33 पार्किंग स्थल व 56 बैरियर लगाए है।

राधा जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आवगन शुक्रवार की रात्रि से ही शुरू हो जाएगा। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान बरसाना की सभी सीमाएं शुक्रवार रात आठ बजे से सील कर दी जाएगी। ऐसे में अगर आप गोवर्धन से बायां बरसाना होकर कोसीकलां जाने की सोच रहे है तो आपको हाथिया चौराहे से ही वापस लौटना पड़ेगा। बताते चलें कि 3 व 4 सितंबर को बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। 3 व 4 को शनिवार व रविवार पड़ने के कारण भीड़ ज्यादा आने सम्भावना भी जताई जा रही है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन शुक्रवार से ही वाहनों को रोकना शुरू कर रहा है।

इस दौरान कोसीकलां से आने वेक बड़े वाहनों को संकेत व छोटे वाहनों को गाजीपुर के समीप रोका जाएगा। छाता की तरफ से आने वाले वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर ही रोका जाएगा। गोवर्धन की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को हाथिया चौराहे व छोटे वाहनों को क्रेशर के समीप रोका जाएगा। कांमा की तरफ से आने वाले वाहनों को राधाबाग के समीप रोका जाएगा।

वहीं वीआईपी वाहनों की पार्किंग कस्बे के यादव मुहल्ला तिराहा पर बनाया गया है। सीओ गोवर्धन राधामोहन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि से ही बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। हर मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक पार्किंग स्थल बनाये गए है। यह व्यवस्था रविवार की शाम आठ बजे तक जारी रहेगी।

यह रहेगा रूट प्लान

जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप बरसाना होते हुए कोसीकलां, गोवर्धन, छाता या कांमा जाने की सोच रहे है तो भूलकर भी इस मार्ग से नहीं जाए। क्योंकि बरसाना से जुड़ने वाले हर सड़क मार्ग को पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार की रात से सील किया जा रहा है। ऐसे में कोसीकलां की तरफ से अगर आप गोवर्धन आ रहे तो बायां छाता होकर गोवर्धन पहुचे। वहीं कांमा जाने की सोच रहे है तो नन्दगांव होकर या डींग होकर जाए।

-एजेंसी