स्मार्ट सिटी नवीन आगरा का नगर निगम और सफाई व्यवस्था ऐसे…..?

स्थानीय समाचार

आगरा: ताजनगरी नवीन आगरा स्मार्ट सिटी का स्मार्ट होने की कोशिश करता नगर निगम अक्सर सुर्खियों में रहता है। कही टूटी सड़क और गलिया तो कही पर बहता सीवर। थोड़ी बारिश और जल भराव घुटना तक। इन सबसे अधिक सवालो के घेरे में शहर की सफाई व्यवस्था के सुपर डुपर होने का दम्भ भरने वाले नगर निगम की सफाई व्यवस्था है। कई जगह ऐसी भी है जहा पर कूडो का अम्बार लगा हुआ है और नगर निगम के अधिकारियो को इसकी सुध लेने की फुर्सत ही नही है।

ऐसा ही हाल बुरा रहता है छत्ता ज़ोन के धुलिया गंज चौराहे (जिसका अब नाम बदल कर वीर सावरकर किया जा रहा है) का। जो तस्वीर आप देख रहे है वह दोपहर के लगभग 11 बजे ली गई है। तस्वीर इस बात की गवाह है कि लगभग 3 हिस्सा सड़क कूडो के भरी पड़ी है।

आवारा गो वंश इस कूड़े पर दिन रात अठखेलियाँ करते हुवे दिखाई दे जाते है। हालत ऐसी है कि कागजों पर इसकी सफाई तो रोज़ हो जाती है, मगर हकीकत में दो तीन दिन तक ऐसे ही गन्दगी बजबजाती रहती है।

ये कोई एक दिन की बात नही है। यह रोज़ का हाल है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था नग्न इस इलाके में दिखाई देती है। कहने को रोज़ कूड़ा उठता है, रोज़ ही साफ़ सफाई होती है। मगर क्या हकीकत है ये तस्वीर बयान कर रही है। दो तीन दिन में कूड़ा उठता भी है तो फिर डीटीटी पाउडर की पड़ता तो ज़रूर है, मगर उसकी क्वालिटी भी सबसे ख़राब होती है। आसपास का इलाका बदबू से परेशान रहता है। मगर नगर निगम को इसका कोई फर्क नही पड़ता है।

गौरतलब है कि इसी कूड़े के ढेर के सामने नगर निगम आगरा के छत्ता जोन का कार्यालय भी है औऱ जिम्मेदार अधिकारी भी बैठते है मगर सफाई व्यवस्था स्मार्ट सिटी नवीन आगरा के सभी दावों की पोल खोल रही है ।