आगरा: झगड़े में घायल हुए युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

Crime

आगरा: एक झगड़े में घायल की मौत हो जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने शव को चौराहे से हटाकर जाम खोला और शव के अंतिम संस्कार की कार्यवाही शुरू की।

झगड़े में घायल हुआ था मृतक

पुलिस के आलाधिकारियों के अनुसार 18 मार्च को दो पक्षो में झगड़ा हुआ था जिसमें मृतक घायल हुआ था। जिला अस्पताल के मेडिकल में कोई सीरियस चोट नहीं थी लेकिन बाद में ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें एसएन में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। उस समय आरोपियों के खिलाफ 151 में कार्यवाही की गई थी।

घायल की मौत होने पर बढ़ाई धाराएं

अधिकारियों का कहना है कि विगत कई दिनों से घायल का इलाज चल रहा था लेकिन आज उसकी मौत हो जाने के बाद पहले से पंजीकृत मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी गई है। अब 304 धारा भी लगा दी गई है, साथ ही आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।