आगरा: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से गर्भवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Crime

आगरा। शहर में लगे देवी पंडाल में अचानक मची भगदड़ के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी। थाना एत्माद्दौला की प्रकाश नगर में रविवार की देर रात माता के पंडाल में भक्ति गीत महिलाओं का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय अचानक लाइट चली गई जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान महिला पंडाल के बराबर में हो रहे चार फीट गड्ढे में गिर गई। गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई।

प्रकाश नगर कपूरी टेंट हाउस के पास रहने वाली पायल पत्नी उमेश उम्र करीब 28 वर्ष अपने पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी। वहीं पर पति मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन का यापन करता है। नजदीक ही माता की मूर्ति की स्थापना क्षेत्रीय लोगों के द्वारा की गई थी।

विवार की रात करीब 10:00 बजे पायल माता के गीतों में शामिल होने के लिए गई थी। माता के भक्ति गीतों पर कुछ महिलाएं डांस कर रही थीं। पायल भी उनके साथ डांस करने लगी। उसी समय अचानक पंडाल की लाइट चली गयी। अंधेरा होने के कारध पायल का पैर पंडाल के बराबर में हो रहे चार फीट गहरे गड्ढे में चला गया और वो गिर गई। गड्ढे में गिरने से पायल के पेट में गंभीर चोट आई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति उमेश ने बताया कि उसकी पत्नी 8 माह से गर्भवती थी।