आगरा: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत के गांव कलींजर में एक विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लटका मिला। ससुराली जन मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नीरू उर्फ उपमा देवी उम्र करीब 22 वर्ष पुत्री ब्रज महेश यादव निवासी गांव जैमतपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद का अपने ससुराल कलींजर में शुक्रवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया ससुरालीजन मौके से फरार हो गई। मायके के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

आपको बता दें पिता ब्रज महेश यादव के अनुसार की शादी 3 माह पूर्व 11 फरवरी 2022 को बाह क्षेत्र के गांव कलींजर निवासी इंद्रवीर सिंह फौजी पुत्र रामनरेश यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। नीरू के पिता ब्रज महेश यादव ने अपनी पुत्री की शादी में करीब 20 लाख रुपए नगद सहित दहेज के सामान सहित सोने चांदी के आभूषण देकर अपनी हैसियत के हिसाब दान दहेज में दिए थे।

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज लोभी पति और ससुरालजन विवाहिता से 5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विवाहिता के विरोध करने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।वही मायके आई विवाहिता को पति इंद्रबीर बुधवार को लेकर गया था। जहां पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालनों ने मिलकर उनकी विवाहिता पुत्री को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका कर मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर एसपी पूर्वी सोमेंद्र सिंह मीणा, थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतिका विवाहिता के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।

वही पिता बृजमहेश यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इंद्रबीर, ससुर रामब्रेस यादव, सास ओमवती, जेठानी रानी देवी, जेठ प्रवेश यादव, देवर बीटू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ससुरालीजन फरार बताए गए हैं।

-up18 News