Agra News: रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, तीन गिरफ्तार, हुक्का-चिलम सहित अन्य सामान बरामद

Crime

आगरा। महानगर में हुक्का बार की सूचना पर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को हुक्का बार संचालित होते हुए मिला। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित परिंदा रेस्टोरेंट का है। यहां पुलिस को हुक्का बार संचालित होने की खबरें मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके से रेस्टोरेंट में हुक्का, चिलम सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कमला नगर निवासी अरविंद राणा, सदर निवासी हिमांशु और शाहगंज निवासी कुवेंद्र सिंह शामिल हैं।