कंगना रनौत की वकील को कोर्ट में मांगनी पड़ी माफी; निष्पक्षता पर सवाल उठाना पड़ा भारी

आगरा: स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए (न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह) की अदालत में भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध चल रहे मामले में उनकी अधिवक्ता को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। अदालत की निष्पक्षता पर सवाल उठाने और गलत तथ्य पेश करने के कारण कंगना की वकील सुधा प्रधान को कई बार हाथ जोड़कर कोर्ट से […]

Continue Reading

आगरा में भाजपा महिला शक्ति की हुंकार: जन आक्रोश पदयात्रा में गूंजा नारी शक्ति का नारा, फूंके विपक्ष के पुतले

आगरा: ताजनगरी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मंडल में भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग ने एक विशाल ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला […]

Continue Reading

आगरा के खंदौली में बेटी की अस्मिता पर हमला, विरोध करने पर मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा

आगरा: ताजनगरी के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांस शोभाराम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिवार के लिए भारी पड़ गया। शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुँची मां और बेटी पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें […]

Continue Reading

आगरा में लेंसकार्ट आउटलेट पर भारी बवाल: तिलक-कलावा विवाद में हिंदूवादी संगठनों का सड़क पर प्रदर्शन

आगरा: ताजनगरी के शाहगंज क्षेत्र स्थित मानस नगर में मंगलवार को उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब लेंसकार्ट (Lenskart) के आउटलेट पर हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विवाद की जड़ कंपनी की वह कथित पुरानी पॉलिसी थी, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर तिलक लगाने और कलावा पहनने से रोका गया […]

Continue Reading

​यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1.20 करोड़ की हेरोइन बरामद, आगरा एंटी नारकोटिक्स टीम और नोहझील पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा तस्कर

आगरा/मथुरा: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एंटी नारकोटिक्स टीम (ANT) आगरा और नोहझील पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी कर एक कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 621 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय […]

Continue Reading

आगरा के माल रोड पर खूनी रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

आगरा: ताजनगरी के वीआईपी क्षेत्र माल रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। तेज रफ्तार इनोवा कार ने अपना नियंत्रण खोते हुए एक बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद माल […]

Continue Reading

आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें

आगरा: ताजनगरी नगर निगम के विज्ञापन विभाग में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मेयर हेमलता दिवाकर बेहद आक्रामक रुख में नजर आ रही हैं। शहर में यूनीपोल आवंटन में हो रहे ‘खेल’ और राजस्व के नुकसान को लेकर मेयर ने नगर आयुक्त से सख्त लहजे में जवाब मांगा है। मेयर की इस सख्ती […]

Continue Reading

Agra News: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से 3 नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी

आगरा। राज्य योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3 लघु सेतुओं एवं पुलिया निर्माण कार्यों हेतु […]

Continue Reading

आगरा में कोहरे का कहर: दक्षिणी बाइपास पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, कई वाहनों के नीचे कुचलने से क्षत-विक्षत हुआ शव

आगरा। देर रात घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के बीच दक्षिणी बाइपास पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। थाना किरावली क्षेत्र में बजरंग ढाबा के आगे करीब रात दो बजे एक अज्ञात युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पीछे से गुजरते कई वाहनों के ऊपर […]

Continue Reading

Agra News: एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा मिलने पर बवाल, कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

आगरा। राजामंडी इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त तनाव फैल गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय के बाहर किसी असामाजिक तत्व द्वारा मांस का टुकड़ा फेंके जाने की सूचना सामने आई। घटना को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने इसे शहर का माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश बताया। कार्यकर्ताओं […]

Continue Reading