उत्तर प्रदेश: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ की धूम पूरे देश में है। इस खास मौके पर टीवी जगत के उभरते और पसंदीदा चैनल सन नियो (Sun Neo) के कलाकारों ने भी अपनी आस्था और संस्कारों को दर्शकों के साथ साझा किया। ‘दिव्य प्रेम’ और ‘सत्या साची’ जैसे शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों ने बताया कि उनके जीवन में राम नवमी का क्या महत्व है।
”सत्य और धैर्य की सीख है राम नवमी”: मेघा रे (दिव्या – दिव्य प्रेम)
शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में दिव्या का किरदार निभा रहीं मेघा रे ने बताया कि यह त्यौहार उनके लिए अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। मेघा ने कहा ”राम नवमी हमें भगवान राम के धैर्य और धर्म जैसे गुणों की याद दिलाती है। शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद मैं दिन की शुरुआत पूजा से करती हूँ और परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करती हूँ। ‘दिव्य प्रेम’ जैसे शो का हिस्सा होना, जिसमें आस्था और रहस्य का संगम है, इस त्यौहार को मेरे लिए और भी खास बना देता है।”
”हर हाल में शांत और मजबूत रहना सिखाते हैं श्री राम”: भाग्यश्री मिश्रा (साची – सत्या साची)
वहीं, ‘सत्या साची’ में साची की मुख्य भूमिका निभा रहीं भाग्यश्री मिश्रा के लिए यह दिन सकारात्मकता का संचार करता है। भाग्यश्री ने अपने सेलिब्रेशन के बारे में बताया “मैं राम नवमी बहुत सरल तरीके से मनाती हूँ पूजा करना, प्रसाद बनाना और रामायण के एपिसोड देखना मुझे बहुत पसंद है। साची का मेरा किरदार भी सच और शक्ति में विश्वास रखता है, इसलिए मैं इस त्यौहार से खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करती हूँ। यह दिन हमें विनम्र और दयालु बने रहने की याद दिलाता है।”
मनोरंजन का महासंगम
सन नियो अपने दर्शकों के लिए आस्था, प्रेम और रहस्य से भरपूर कहानियाँ पेश कर रहा है। राम नवमी के इस माहौल में इन किरदारों की जुबानी धर्म और सत्य की बातें दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा रही हैं।

