आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में सोमवार को भी दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अमावस्या तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से देर शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। शाम को श्रद्धालुओं ने श्याम नरेश के दिव्य दर्शन कर मंदिर परिसर के बाहर दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव पांच की जगह छह दिन मनाया जा रहा है। रविवार को भी दीपावली के अवसर पर बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजन एवं दर्शन हुए।
श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और मंदिर परिसर के बाहर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। दीपोत्सव की इसी श्रृंखला में सोमवार को भी भक्तों का उत्साह देखते ही बना। बाबा श्याम का लाल एवं सुगंधित पुष्पों के मध्य विशेष मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने बताया कि सोमवार को बाबा की श्रृंगार एवं पोशाक सेवा अवध अग्रवाल की ओर से की गई, जबकि प्रतिदिन की भांति आकर्षक विद्युत सजावट की सेवा विजय गुप्ता द्वारा की गई।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में गोवर्धन उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज का विशेष स्वरूप सजाकर पूजा-अर्चना की जाएगी तथा अन्नकूट प्रसादी का वितरण होगा।
इस अवसर पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अमित गोयल आदि उपस्थित रहे ।

