आगरा। श्री श्याम आस्था परिवार आगरा खाटू धाम के 14वें वार्षिक उत्सव श्री श्याम तीज महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गौसेवा के साथ किया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित कालिका गौशाला में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीमार और निराश्रित गोवंश के साथ ही श्वान एवं बंदरों के लिए सेवा कार्य कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौसेवा के माध्यम से संस्था ने अपने वार्षिक धार्मिक आयोजन की शुरुआत सेवा, करुणा और समर्पण के संदेश के साथ की।
कालिका गौशाला में लगभग 110 गायों के साथ अन्य निराश्रित स्वान एवं बंदरों के लिए भी सेवा कार्य किया गया। गाय माता को साड़ी उड़ाकर एवं पूजन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया।
संस्थापक राहुल बंसल ने बताया कि श्री श्याम आस्था परिवार पिछले 14 वर्षों से निरंतर श्री श्याम तीज महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। संस्था का उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति को सामाजिक सेवा से जोड़ना है। इसी संकल्प के साथ इस वर्ष भी महोत्सव की शुरुआत निराश्रित जीवों की सेवा से की गई है।
अध्यक्ष दिव्य मेड़तवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे रावतपाड़ा स्थित श्री मनःकामेश्वर मंदिर से भव्य आमंत्रण एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पूरे रामबारात मार्ग से होती हुई जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के माध्यम से श्याम भक्तों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।
कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि 11 नवंबर, बुधवार को शाम 5 बजे से पार्क वैली अपार्टमेंट, बैनाारा फैक्ट्री के पास, बोदला में श्री श्याम नाम की मेहंदी एवं अरदास-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्याम भक्त बाबा के नाम की मेहंदी लगाकर भक्ति के रंग में सराबोर होंगे।
महामंत्री आयुष जैन एवं महासचिव राजीव तिवारी ने बताया कि 12 नवंबर, गुरुवार को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान में शाम 4 बजे से भव्य श्री श्याम अखाड़ा सजाया जाएगा। बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, मधुर भजन संकीर्तन तथा इत्र एवं पुष्प वर्षा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे।
महोत्सव में वृंदावन की श्रीजी सखी, भजन सम्राट सौरभ शर्मा कोलकाता, राज पारीक कोलकाता, परविंदर पालक हरियाणा, कुंज बिहारी दास वृंदावन, नरेश खत्री, अनूप गोयल, राजा सांवरिया, त्रिलोकी शर्मा, अतुल वार्ष्णेय, प्रखर लोहिया, अंकुश शर्मा, अंकित लावण्या एवं हर्ष जायसवाल अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। संगीत व्यवस्था अंकित म्यूजिशियन की रहेगी।
उपाध्यक्ष अजय बंसल एवं नितेश अग्रवाल(मई वाले) ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।
इस अवसर पर संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल, संस्थापक राहुल बंसल, अध्यक्ष दिव्या मेरठवाल, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री आयुष जैन, महासचिव राजीव तिवारी, सचिव गोपाल सारस्वत, उपाध्यक्ष अजय बंसल एवं नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुमित मित्तल, मंत्री विपिन मित्तल, नीरज अग्रवाल, जगदीश, सतीश, धर्म, अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

