आगरा: लुहार गली व्यापार समिति का चुनाव संपन्न, संदीप अध्यक्ष तो संजीव अग्रवाल बने महामंत्री

Press Release

आगरा: लुहार गली व्यापार समिति का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें संदीप गुप्ता अध्यक्ष और संजीव अग्रवाल महामंत्री चुने गए। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि कुल 321 मतदाता थे। इनमें से 318 ने अपने मत का प्रयोग किया।

राम कुमार को 183 मतों से हराया

संदीप गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी राम कुमार गोयल को 183 मतों से हराया। संदीप गुप्ता को 244 और राम कुमार गोयल को 61 मत मिले। महामंत्री पद के लिए संजीव अग्रवाल और अनुराग गोयल के बीच मुकाबला रहा। इसमें संजीव ने 55 मतों से जीत दर्ज की। संजीव अग्रवाल को 179 और अनुराग गोयल को 124 मत मिले।

व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष

विट्ठल नाथ मंदिर, लुहार गली में हुए चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार जैन, सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सुगंधी, श्याम राजपाल और विजय अग्रवाल रहे। संदीप गुप्ता और संजीव अग्रवाल के चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर संदीप गुप्ता और संजीव अग्रवाल ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। सभी को सम्मान मिलेगा।

जीत पर कन्हैया लाल अग्रवाल, राकेश बंसल, ऋषभ जैन, रिंकू अग्रवाल, रवि अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, बंटी बरूआ और गुनगुन भाई आदि ने हर्ष जताया।