सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने गोवा से किया फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का आगाज

SPORTS

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दी है ट्रेनिंग

पिता की टीम मुंबई को अलविदा कहकर गोवा से जुड़ने वाले अर्जुन हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग लेते दिखाई दिए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि वह जल्द ही गोवा के लिए डेब्यू कर सकते हैं। दरअसल, भारत के सबसे बड़े ऑलराउंडर युवी को क्रिकेट का युवराज बनाने का श्रेय उनके पिता को जाता है। वह काफी कड़े ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने युवराज सिंह को क्रिकेटर बनाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था।

पिता की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन

दूसरी ओर 23 वर्ष के अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। कई मर्तबा उन्होंने अपनी बॉलिंग से दिग्गजों को हैरान भी किया है। पिछले दो सीजन से वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी अपने पहले मुकाबले का इंतजार है। सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ मुंबई इंडियंस की ओर से खेले और बाद में इस टीम के मेंटॉर-आइकन भी बने।

अर्जुन के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें

अब जब अर्जुन को डेब्यू का मौका मिला है तो हर किसी की निगाहें उनके प्रदर्शन है। इससे पहले वह लंबे समय तक टीम इंडिया, मुंबई इंडियंस और इंग्लैंड टीम की ट्रेनिंग का हिस्सा भी रहे हैं। उनकी गेंद पर वनडे वर्ल्ड कप 2019 से पहले जॉनी बेयरस्टो चोटिल भी हो गए थे।

Compiled: up18 News