आगरा रेल मंडल में मनाया गया गणतन्त्र दिवस, डीआरएम ने गिनाईं मंडल की उपलब्धियां

Press Release

आगरा रेल मंडल में 74वां गणतन्त्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आगरा रेल मंडल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी भी दी। इसके बाद उन्होंने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया, साथ ही आगरा रेल मंडल की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा। इसके उपरान्त रेलवे सुरक्षा बल परेड में शामिल महिला रेलवे सुरक्षा बल, खिलाड़ियों, चल टिकट परीक्षक तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया एवं सलामी ली।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

सांस्कृतिक अकादमी रेलवे स्कूल आगरा छावनी, स्काउट एवं गाइडस महिला कल्याण संगठन के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसे उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

कर्तव्य निर्वहन की दिलाई शपथ

सभी रेल कर्मियों को अपने कर्तव्य निर्वाहन हेतु उत्साहित किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ाये है। इसके बारे में मंडल रेल प्रबंधक ने सभी को जानकारी भी दी साथ ही मंडल भर की उपलब्धियों को भी गिनाया। स्काउट एवं गाइड द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के टैन्ट, ब्रिजो, मचान आदि को भी मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा सराहा गया।

पुरस्कारों की हुई बौछार

मण्डल रेल प्रबंधक ने परेड़ में शामिल उक्त सभी टुकड़ियों को 15000/- के साथ-साथ संस्कृतिक अकादमी की टीम को 5000/-, स्काउट एवं गाइड पायोनियर प्रोजेक्ट , स्काउट नृत्य, इंजीनियरिंग विभाग, कार्मिक विभाग, कैटरिंग विभाग, एस एंड टी विभाग, कार्मिक वेलफेयर टीम तथा सी एच आई टीम मेडिकल विभाग की प्रत्येक टीमों को 3000 – 3000 रूपये तथा माइक संचालन कर्ता संदीप कुमार त्रिपाठी, कन्हैया लाल झा व मिथलेश को 3000/- रूपये, डेनिस मार्टिन एस.एस.ई. कार्य एवं 04 स्टाफ ग्रुप अवार्ड (इंजीरियरिंग) को 3000/- रूपये, स्काउट एवं गाइड परेड टोली, हॉर्टिकल्चर विभाग (सतीश चन्द्र मीना) , जनसम्पर्क विभाग , टिकट चेकिंग परेड टीम विद्युत सामान्य की प्रत्येक टीमों को 2000 – 2000 रूपये पुरस्कार देने की घोषण की गयी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कर्मचारी सम्मानित

मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मण्डल के सभी विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। आगरा रेल मंडल द्वारा सभी को 1500-1500 रुपये एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वृक्षारोपण के साथ मरीजों को बांटे फल

मण्डल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप एवं आगरा मण्डल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ अधिकारियों द्वारा ट्रांजिट आवास में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मितिका स्वरुप एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को सनेक्स एवं गिफ्ट आईटम वितरित किये गये।