यूपी के मुरादाबाद में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के खिलाफ रेप की FIR, डॉक्टर बहू ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लगाए ससुर पर आरोप

Crime

यूपी के मुरादाबाद में 2 सर्किल में सीओ रह चुके रिटायर्ड डिप्टी एसपी बिजेंद्र सिंह सिद्दू के खिलाफ डॉक्टर बहू ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले डॉक्टर बहू ने वीडियो जारी करके धमकी दी थी कि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वो एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लेगी।

पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी शादी जून 2012 में सेवानिवृत्त सीओ के डॉक्टर बेटे से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा। महिला का आरोप है कि इसके बार ससुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया और पति व सास से भी शिकायत की। दोनों ने समझाने का आश्वासन देकर चुप करा दिया। आरोप है कि 8 मई की रात करीब दो बजे पति की गैरमौजूदगी में ससुर सीओ बहू के बेडरूम में घुस गए।

पीड़िता ने अपने मायके वालों को कॉल की और इस मामले की शिकायत की। डॉक्टर ने बताया कि उसके पिता और भाई आ गए और उसे अपने साथ ले गए। पंचायत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया था। महिला ने डॉक्टर पति पर तरह तरह की यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर को दिवाली की रात करीब 9 बजे सभी लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान आरोपी ससुर कमरे में घुस आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तब पीड़िता कपड़े बदल रही थी।

आरोप है कि ससुर बिजेंद्र सिंह ने रिवाल्वर सिर पर तान कर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह आरोपी के चंगुल से छूट कर वह बाहर आई और पति व सास को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति, सास और देवर उसे दोबारा बेडरूम में ले गए। उसे फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने मुख्यमंत्री ऑफिस, डीजीपी और महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजे।

पीड़िता ने एक्स पर भी पोस्ट कर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार ससुर, पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Compiled; up18 News