CJI चंद्रचूड़ की आलोचना करने पर राजनीतिक विश्लेषक बद्री शेषाद्री गिरफ्तार

Regional

पुलिस सूत्रों के अनुसार शेषाद्रि को उसके मायलापुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया और बाद में पेरम्बलूर जिला पुलिस मुख्यालय लाया गया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने के कार्य करना) तथा 505-1 (बी) (जनता में डर या चिंता पैदा करने के इरादे से या जिसके कारण होने की संभावना है) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता ने लगाया आरोप…

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बद्री शेषाद्रि की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार आम लोगों को अपनी बात कहने के लिए निशाना बना रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आम लोगों की राय का जवाब देने में असमर्थ है और इसलिए गिरफ्तारियों का सहारा ले रही है।

Compiled: up18 News