आगरा: यमुना नदी में नहाते समय साधु डूबा, पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

Crime

आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कछपुरा के यमुना नदी घाट पर साधुओं के साथ नदी में नहाने एक साधु अचानक नहाते समय नदी में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी एवं एनडीआरफ टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। जहां टीमों और गोताखोरों का साधु को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव में सर्व समाज द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें भागवत कथा सुनने के लिए दूरदराज से साधु संत भी पहुंचे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम को साधु रविदास पांडे पुत्र राजीव पांडे निवासी उदी मोड़ इटावा थाना बढ़पुरा अपने अन्य चार साधु राजेश शर्मा निवासी नागरोल मनिया धौलपुर राजस्थान, एवं देवकीनंदन शर्मा निवास गौशाला नगर वृंदावन मथुरा, दिनेश शुक्ला निवासी रामनगर वृंदावन, उमाशंकर शर्मा निवासी खजुरिया संपत जिला बरेली के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित यमुना नदी घाट पर नदी नहाने के लिए गए थे।

तभी यमुना नदी के पुल पार करके पांचों साधु फिरोजाबाद सीमा में यमुना नदी नहाने लगे। जहां यमुना नदी में अचानक नहाते समय साधु रविदास पांडे गहरे पानी में डूब कर लापता हो गए। मौजूद अन्य साधुओं ने काफी खोजबीन की मगर कोई अता पता नहीं चल सका। सूचना पर जैतपुर थाना पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मगर मामला जिला फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर सीमा क्षेत्र का होने के कारण पुलिस वापस वापस लौट गई।

जिस पर ग्रामीणों और साधु के परिजनों ने सोमवार रात को ही थाना नगला खंगर पुलिस को संपर्क किया और घटना के बारे में जानकारी दें। बताया गया है कि रात के समय पुलिस पहुंची मगर रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह आगरा से पीएसी एवं एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जहां पुलिस और टीम के गोताखोरों ने लापता साधु को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मोटर बोट द्वारा यमुना नदी के पानी को खंगाला गया।

सुबह से शाम तक लगातार टीमों द्वारा यमुना नदी के पानी को डालकर रेस्क्यू चलाया गया। यमुना नदी में लापता हुए साधु का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं साधु के परिजनों ने पुलिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन देरी से शुरू करने का एवं लापरवाही का आरोप लगाया है।

इसी मामले में बाह क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री मनोज दीक्षित ने यमुना नदी में डूबे लापता साधु की घटना पर सवाल खड़े करते हुए संदिग्ध बताया है। कहां की साधु के पास अच्छी प्रॉपर्टी थी जिसके कारण सुनियोजित घटना की गई है। जिसकी जांच की जाए। वहीं उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

-up18news