Agra News: पति ने पत्नी को प्रेमी संग होटल के बाहर रंगे हाथों पकड़ा, हुआ हाई वॉल्टेज ड्रामा

Crime

आगरा: थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक होटल में रविवार को प्रेमी संग पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के होटल से बाहर निकलते ही पति ने उन्हें दबोच लिया और उनकी सड़क पर पिटाई लगा दी। हंगामे की जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला रविवार दोपहर को अपने प्रेमी के साथ ट्रांस यमुना के एक होटल में पहुंची थी। इसकी भनक उसके पति को लग गई। वह अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया। पत्नी उसके प्रेमी की होटल के बाहर प्रतीक्षा करने लगा। पत्नी जैसे ही प्रेमी के साथ होटल से बाहर आई, पति और उसके रिश्तेदारों ने उसे दबोच लिया। दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल के बाहर हंगामा होता देख आसपास के लोग वहां जुट गए। लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया।

रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी छह वर्ष पहले हुई है। पत्नी ने पति के विरुद्ध न्यायालय में वाद डाल दिया था और प्रेमी से मिलने लगी। दो महीने पहले पति-पत्नी में राजीनामा हुआ था। पत्नी ने वादा किया था कि वह प्रेमी से नहीं मिलेगी। पति को उसके रवैये से शक हो गया। वह उस पर नजर रख रहा था। रविवार को उसे पत्नी के प्रेमी संग जाने का पता चला तो पहुंच गया।

प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना आनंद प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्ष को समझाया गया है।