एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को पापा सुनील शेट्टी ने किया प्यारे अंदाज में विश, शेयर की एक अनदेखी तस्वीर

Entertainment

सुनील शेट्टी ने 4 नवंबर को आधी रात में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया के साथ अनदेखी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर अथिया शेट्टी की हल्दी सेरिमनी की है, जिसमें एक्टर बेटी के गाल पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सजी-संवरीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर शेयर कर सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय बेबी।’ मालूम ही अथिया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है।

अर्चना पूरन सिंह और सोनू सूद ने भी किया विश

सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर अर्चना पूरन सिंह, सोनू सूद और संजय कपूर समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया, और अथिया को बर्थडे विश किया। फैंस ने भी खूब प्यार उड़ेला और उन्होंने सुनील शेट्टी-अथिया की पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी बताया।

पापा-बेटी का साथ में रैंपवॉक, एक्टिंग से दूर अथिया

हाल ही सुनील शेट्टी और अथिया ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरिमनी में भी एक साथ रैंपवॉक किया था, और लाइमलाइट बटोर ली। अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। अथिया अभी 2019 से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। अथिया की पिछली फिल्म 2019 में आई ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी।

Compiled: up18 News