मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के पास पटाखों पर प्रतिबंध

Regional

श्रीकृष्ण जन्मस्थान 13.37 एकड़ में फैला है, जन्मस्थान के परिसर में ही शाही मस्‍जिद ईदगाह है जिसे लेकर विवाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। इस परिसर के बाहर का 20 एकड़ क्षेत्र येलो जोन है, जिसमें गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ग्रीन जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले साल की तरह इस साल भी मंदिर और मस्जिद के रेड और येलो जोन में पटाखों की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी।

Compiled: up18 News