NIA की भोपाल में तीन स्थानों पर छापेमारी, एक अधिकारी और एक महिला सहित 3 हिरासत में

Regional

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण NIA की टीम को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किए गए व्‍यक्‍ति से पूछताछ में भोपाल में कुछ लोगों के देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इस पर तड़के चार बजे टीम ने दबिश दी है।

शुरुआती जानकारी में पुराने शहर के अशोका गार्डन, ऐशबाग और जहांगीराबाद में छापेमारी की गई है। इस मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस की भी मदद नहीं ली।

आला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार NIA ने कार्रवाई की जानकारी साझा नहीं की है। उनकी टीम ने ही कार्रवाई की है। इस मामले में रायपुर और दिल्ली की NIA की टीम इस आपरेशन में शामिल बताई जा रही हैं। अभी NIA की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोपहर बाद इस मामले में NIA पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा करेगी।

NIA पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीधे दिल्ली में अधिकारियों को दे रही है। हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्‍धों को NIA ने अपने जहांगीराबाद दफ्तर की जगह दूसरे स्थान पर रखा है।

Compiled: up18 News