हरियाणा हिंसा में AAP के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद पर हत्‍या का मामला दर्ज

Politics

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार व एक अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता जो हमले के समय प्रदीप कुमार के साथ थे, उन्‍होंने पुलिस को बताया कि जावेद ने लोगों के एक समूह के साथ उनके वाहन को रोका और उनसे प्रदीप पर हमला करने के लिए कहा जो नलहर मंदिर से पुलिस की ओर से बचाए जाने के बाद घर जा रहे थे।

दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील

इस बीच नूंह में रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। नूंह में तोड़फोड़ अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। होटल सहारा को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान होटल की छत से पत्थर फेंके गए थे।

ह‍िंसा में अब तक 104 एफआईआर, 216 गिरफ्तार

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 80 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

Compiled: up18 News