मरीन लाइंस की स्काईलाइन में जुड़ा नया सितारा; व्हाईएम इंफ्रा और अश्विन शेट ग्रुप ने पेश किया ‘वन मरीना’

Business

मुंबई। (अनिल बेदाग) मायानगरी मुंबई की स्काईलाइन अब और भी भव्य होने जा रही है। व्हाईएम इंफ्रा (YM Infra) ने अश्विन शेट ग्रुप के साथ मिलकर मरीन लाइंस में अपना बहुप्रतीक्षित अल्ट्रा-लक्ज़री प्रोजेक्ट ‘वन मरीना’ लॉन्च कर दिया है। 74 मंजिला यह आवासीय टावर न केवल वास्तुकला का नमूना है, बल्कि यह साउथ मुंबई में विलासिता के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

₹2800 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

लगभग 15 लाख वर्गफुट में फैले इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित वैल्यू ₹2800 करोड़ है। यहाँ 2, 3, 4 BHK के अलावा शानदार डुप्लेक्स और पेंटहाउस के विकल्प भी उपलब्ध हैं। अपार्टमेंट्स की रेंज ₹7 करोड़ से शुरू होकर ₹45 करोड़ तक जाती है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहाँ के 95% घरों से सीधे अरब सागर का मनमोहक नज़ारा दिखेगा।

विरासत और आधुनिकता का संगम

व्हाईएम इंफ्रा ग्रुप के चेयरमैन सुहैल याकूब ने इस अवसर पर कहा कि ‘वन मरीना’ साउथ मुंबई की ऐतिहासिक भूमि को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का हमारा एक सपना है। वहीं, अश्विन शेट ग्रुप के चेयरमैन अश्विन एन शेट ने बताया कि यह प्रोजेक्ट डिजाइन उत्कृष्टता और प्रीमियम लिविंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

​आधुनिक सुविधाएं और भव्यता

टावर में 722 पार्किंग स्पेस के साथ-साथ सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। साउथ मुंबई जैसे सीमित सप्लाई वाले मार्केट में इसे निवेश और रहने के लिहाज से एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।