मिशन चंद्रयान 3: विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा, अगला चरण होगा 20 अगस्त को

Exclusive

बता दें कि आज सुबह ही ये खबर सामने आ गई थी कि इसरो के मिशन चंद्रयान-3 में अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में अकेला चक्कर लगा रहा है। आज विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग होगी।

20 अगस्त को भी डीबूस्टिंग होगी

इसके बाद 20 अगस्त को भी डीबूस्टिंग की जाएगी, इसका मतलब है कि लैंडर को चंद्रमा की निचली कक्षा में लाकर उसके और करीब लाया जाएगा, जहां से 23 अगस्त को चांद पर लैंडिग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा पर लैंडिग के साथ ही इतिहास बना देगा।

बता दें कि गुरुवार 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर विक्रम लैंडर अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया था। अब लैंडर जहां चांद का रुख करेगा। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल अगले एक साल तक चांद के चक्कर लगाकर धरती पर इसकी जानकारी भेजता रहेगा।

अब लैंडर अकेला चांद की 100 किलोमीटर की कक्षा में चक्कर लगाएगा। आज और फिर 20 अगस्त को इसे चांद की सतह के और करीब लाया जाएगा। इसके बाद आएगा 23 अगस्त का वो ऐतिहासिक दिन जब चंद्रयान-3 चांद की सतह को चूम लेगा।

Compiled: up18 News