केरल के कोच्चि में नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्‍कर्म, अस्पताल में भर्ती

Crime

आपको बता दें कि एक महीने पहले भी यहां पांच साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म के बार हत्या कर दी गई थी। कुछ दिनों बाद एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

नाबालिग की हालत स्थिर

पुलिस के मुताबिक यह लड़की एक मजदूर की बेटी है और उसके रोने की आवाज सुनने के बाद लोग धान के खेत में पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उसे कलामस्सेरी के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

पड़ोसियों ने सुनी रोने की आवाज

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के स्थानीय इलाके के होने की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि गहन जांच से उसकी पहचान की जाएगी। पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त सामने आई जब पड़ोसियों ने लड़की के रोने की आवाज सुनी। नाबालिग लड़की को बृहस्पतिवार तड़के आरोपी ने अगवा किया था।

बीते माह पांच साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदी

आपको बता दें कि एक महीने पहले भी अलुवा में एक प्रवासी श्रमिक द्वारा पांच वर्षीय लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। लड़की का शव जुलाई में पेरियार नदी के पास अलुवा मछली बाजार के पीछे एक दलदली इलाके में लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 28 वर्षीय अशफाक आलम को गिरफ्तार किया था।

Compiled: up18 News