Viral Video: नशे में धुत्त व्यक्ति ने कोबरा की जान बचाने के लिए लगा दी छलांग, और इसके बाद जो हुआ जान कर रह जाएंगे हैरान

मेरठ: नशे में धुत्त व्यक्ति ने सांप की जान बचाने के लिए पानी से भरे हौज में लगा दी छलांग, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

स्थानीय समाचार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्त सीसीएसयू कैंपस का एक कर्मचारी कोबरा की जान बचाने के लिए पानी से भरे हौज में छलांग लगा दी। कर्मचारी कोबरा के हाथ जोड़ते हुए उसे निकालने के लिए खुद को न डंसने की बात कह कर कूद गया।

जैसी ही नसे में धुत्त व्यक्ति कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है इतने में कोबरा ने उसे डंस लिया। सांप ने व्यक्ति को कई बार डंस लिया। इस दौरान कर्मचारी मौके पर मौजूद छात्रों से खुद को बाहर निकालने की बात कहता है।

इस दौरान व्यक्ति अपने हाथों से सांप का मुंह पकड़े हुए था। सांप की जान तो बच गई लेकिन व्यक्ति गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यक्ति का नाम अर्जुन है।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि सूचना पर विवि की एंबुलेंस कर्मचारी को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। देर रात तक व्यक्ति वेंटीलेटर पर रहा। व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हातल गंभीर बनी हुई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन पहले ही कैंपस में सांप पकड़ने और बचने के लिए वर्कशॉप हुई थी। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Compiled: up18 News