मथुरा: भाजपा का डोर टू डोर माइक्रो डोनेशन अभियान जारी

Politics

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। भाजपा आलाकमान के निर्देश के बाद भाजपा नेताओं ने माइक्रोडोनेशन अभियान को रफ्तार देना शुरू कर दिया है। डोनेशन अभियान के लिए भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र त्यागी के नेतृत्व में मथुरा महानगर में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। माइक्रो डोनेशन के तहत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक डोनेश के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर जा कर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। मथुरा महानगर में 5000 लोगों तक पहुंचे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन शुरू किया गया था। प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया था। भाजपा का यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

-up18 News