मेवाड़ के महाराजा लक्ष्यराज सिंह ने की उर्वशी रौतेला की तारीफ; 24 कैरेट सोने में सजी अभिनेत्री ने लूटी लाइमलाइट

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैशन आइकन और ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात ‘रॉयल परफेक्शन’ की आती है, तो उनका मुकाबला करना नामुमकिन है। हाल ही में उर्वशी एक ऐसे अवतार में नजर आईं, जिसने न केवल सोशल मीडिया पर आग लगा दी, बल्कि मेवाड़ राजघराने की मुहर भी हासिल कर ली।

₹52 लाख का वैभव और 24 कैरेट सोने की चमक

​उर्वशी के इस लेटेस्ट लुक की कीमत और भव्यता ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने करीब ₹52 लाख की बेशकीमती ड्रेस पहनी थी, जिस पर बारीक हाथ की कढ़ाई और रिच फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। इस लुक में चार चाँद लगा रहा था उनका 24 कैरेट असली सोने से बना दमकता हुआ नेकपीस। आधुनिक ग्लैमर और प्राचीन भारतीय राजसी परंपरा का यह संगम किसी जीवंत विरासत की झलक पेश कर रहा था।

महाराजा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की सराहना

​इस लुक की सबसे बड़ी उपलब्धि तब रही, जब मेवाड़ राजघराने के सदस्य महाराजा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सार्वजनिक रूप से उर्वशी के इस अंदाज की तारीफ की। राजघराने से मिली इस ‘शाही मान्यता’ ने उर्वशी के स्टाइल को केवल फैशन से ऊपर उठाकर एक सांस्कृतिक गौरव बना दिया है।

​सोशल मीडिया पर ‘टाइमलेस एलिगेंस’ का जादू

​इंटरनेट पर उर्वशी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहाँ फैंस उन्हें “रॉयल क्वीन” और “टाइमलेस एलिगेंस” का खिताब दे रहे हैं। बारीक कारीगरी और क्लासिक सिल्हूट ने उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बना दिया। उर्वशी ने एक बार फिर दिखाया कि उनका असली स्टाइल वही है जो एक भव्य कहानी कहता हो।