जनिए! सनातन धर्म में महिलाओं का नारियल फोड़ना क्यों माना गया है वर्जित

Religion/ Spirituality/ Culture

महिलाओं को नारियल क्यों नहीं फोड़ना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नारियल एक बीज है और महिलाएं एक बीज से बच्चे को जन्म देती हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म में महिलाओं का नारियल फोड़ना वर्जित है। कहा जाता है कि अगर कोई महिला नारियल फोड़ती हैं तो उसे आगे चलकर गर्भधारण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही संतान के जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं।  दूसरी मान्यता के अनुसार, नारियल में त्रिदेव ( ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास माना जाता है। इस कारण भी नारियल को महिलाओं से दूर रख जाता है और उन्हें इसे फोड़ने की मनाही होती है।

नारियल का महत्व

देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान नारायण ने धरती पर अवतार लिया था तब वे अपने साथ तीन चीजें- लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लेकर आए थे।  ये तीनों ही चीजें व्यक्ति के लिए जरूरी है।

नारियल के वृक्ष को कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। वहीं नारियल भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूजा में नारियल का इस्तेमाल काफी फलदायी माना जाता है। यहां एक बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर नारियल या नारियल का पानी अर्पित करना वर्जित माना गया है।

– एजेंसी