राज्यसभा में बोले खरगे: इंडी-इंडी कहने से कुछ नहीं होता, हम इंडिया हैं

Politics

इंडी-इंडी कहने से कुछ नहीं होता

खरगे ने राज्यसभा में बैठे बीजेपी चीफ जेपी नड्डा का नाम लेते हुए कहा कि हमारे नड्डा साहब इंडी-इंडी कहते हैं। उन्होंने कहा कि बोलिए जो भी बोलना है। नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। इंडी बोलो या कुछ भी बोलो, हम हैं इंडिया। अब कुछ भी बोलो।

संविधान के कारण हम एक हैं

खरगे ने आज पुरानी संसद भवन के आखिरी सत्र के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने जो हमें संविधान दिया है, वही हमें एक बनाए हुए है। वो राष्ट्र के लिए सशक्त सिद्धांत चाहते हैं। भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। इसी के आधार पर संसदीय प्रणाली के हक में फैसला हुआ।

इंक्लूसिव से उनको (सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए) थोड़ा डर होता है। उनको क्या करना है कि थोड़ा छोटा करने के लिए हमारे नड्डा साहब इंडी-इंडी बोलते हैं। ठीक है, इसलिए तो बोला नाम बदलने से कुछ नहीं होता है, इंडी बोलो या कुछ भी बोलो हम हैं इंडिया। हम सब इंडिया हैं। हमारे नायकों ने बहुत मंथन करके जो संविधान दिया वो जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरा।

Compiled: up18 News