पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह राइट हैंड पप्पलप्रीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पप्पलप्रीत को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
अमृतपाल सिंह की प्लानिंग को लेकर असली मास्टरमाइंड कहे जाने वाले पप्पलप्रीत के सीने में कई राज दफन हैं। माना जाता है कि अमृतपाल सिंह के भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद सारी चीजें प्लानिंग करने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत को आखिरी बार एक साथ होशियारपुर में देखा गया था। जहां दोनों एक गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दिखाई दिए थे।
अब जल्द हो सकती है अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी
पप्पलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। क्योंकि पप्पलप्रीत ही वो शख्स बताया जाता है जो कि अमृतपाल सिंह के हर काम में हाथ बंटाता था। बीती 18 मार्च को की गई पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद पप्पलप्रीत ही वो मुख्य साथी था जिसने कि अमृतपाल को भगाने में सबसे ज्यादा मदद की।
Compiled: up18 News