केरल हाईकोर्ट ने हाउसबोट दुर्घटना को बताया चौंकाने वाला और भयावह

Regional

अधिकारी से जानकारी मांगी

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन और शोभा अन्नम्मा एपेन की पीठ ने कहा कि बच्चों के शरीर को देखकर दिल कांप सा गया। उनके दिल से खून बह रहा था और शवों को देखकर रातों की नींद गायब हो गई है।

पीठ ने कहा कि यह दुर्घटना कोई सामान्य हादसा नहीं है। यह घटना कठोरता, लालच और आधिकारिक उदासीनता के चलते हुई है। ऐसा हादसा फिर न हो इसके लिए सच सामने लाना महत्वपूर्ण है। इसलिए याचिका दायर की गई है। साथ ही पीठ ने क्षेत्र के प्रभारी बंदरगाह अधिकारी से जानकारी मांगी है।

हाई कोर्ट ने 1924 की घटना को किया याद

केरल के कोल्लम से कोट्टायम जाने वाली एक नाव पलाना 1924 में डूब गई थी। इस घटना को भी पीठ ने याद किया। पीठ ने कहा कि इस तरह की नौका विहार त्रासदी 1924 में हुई थी। केरल ने तब महाकवि कुमारनासन को खो दिया था, जो केरल के तिकड़ी कवियों में से एक थे।

नाव रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तानूर इलाके में थूवलथीरम बीच के मुहाने के पास पलट गई। जिला अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से 15 आठ महीने से 17 साल की उम्र के नाबालिग थे और दुर्घटनाग्रस्त नाव पर 37 लोग सवार थे। कई अभी भी लापता हैं।

Compiled: up18 News