कलयुगी बेटे ने ही दोस्त संग मिलकर किया था माता पिता का कत्ल, मेरठ पुलिस ने किया खुलासा

Crime

मेरठ में मां की पिटाई से परेशान इकलौते बेटे ने दोस्त संग मिलकर पिता की हत्या कर दी। वारदात के दौरान बगल में सो रही मां की आंख खुल गई। दोनों को लगा मां कही सच्चाई न बता दे। इसलिए मां को भी मार डाला। इसके बाद बेड पर ही दोनों के शव को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल की छानबीन की। जिसमें लास्ट कॉल बेटे की थी। जिसके बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बेटे ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन फिर अपने ही बयानों में फंसता चला गया। बाद में हत्या का कबूलनामा भी दिया।

पुलिस को बेटे आर्यन ने बताया,” पापा हर दिन शराब पीकर घर आते थे। जिसके बाद मम्मी की पिटाई करते थे। मना करने पर मुझसे भी विवाद करते थे। उनकी हरकतों से परेशान हो गया था।’ फिलहाल पुलिस ने बेटे और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त के साथ मिलकर बनाया प्लान…

बेटे आर्यन ने अपने दोस्त आदित्य को पिता की हरकतें बताई। जिसके बाद दोनों ने पिता प्रमोद की हत्या का प्लान बनाया। दोस्त शास्त्री नगर में रहता है, वह गुड़गांव में कॉल सेंटर में काम करता है। आर्यन मंगलवार को रात में गुड़गांव से मेरठ पहुंचा। CCTV के अनुसार आर्यन घर आया और फिर चला गया। आधे घंटे बाद रात 10 बजे आर्यन दोबारा अपने दोस्त आदित्य के साथ में घर पहुंचा। पापा प्रमोद को कॉल करके घर के पीछे का दरवाजा खुलवाया। दोनों दोस्त घर में अंदर आए

प्लान के मुताबिक, आर्यन ने दादा-दादी और मां को मैंगो शेक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया। मगर पिता को बिना दवा का मैंगोशेक दिया है। डेढ़ घंटे बाद दोनों घर से निकलकर स्कूटी लेकर चले गए।। रात में दोस्त के साथ दोबारा घर आकर पापा को कॉल कर दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद बेडरूम में गया। बेडरूम में जाकर दोनों मिलकर पिता प्रमोद पर चाकू से वार करके उसका गला रेतकर हत्या कर दिए। उसी दौरान अचानक मां ममता नींद से उठ जाती है। दोनों को लगा कि कहीं मां ममता आर्यन, आदित्य का सच न बता दे। इसलिए गुस्से में दोनों ममता का गला रेतकर हत्या क देते हैं। दोनों की डेडबॉडी पर गले, पेट पर चाकू के वार के निशान भी मिले हैं।