पंजाब के मोहाली में जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की सीपी मॉल के बाहर हत्‍या

Regional

जानकारी के अनुसार 4 से 5 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमलावरों ने राजेश पर 17 से 18 राउंड फायरिंग की है। पुलिस को राजेश के शव के पास से गोलियों के कई खोल भी बरामद हुए है। राजेश का शव सड़क के बीच पड़ा हुआ मिला है। मृतक राजेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मौके पर मौजूद और आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

कौन है राजेश डोगरा

राजेश डोगरा जम्मू का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उस पर हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

-एजेंसी