आगरा: लधानी ग्रुप पर आयकर छापे की कार्रवाई जारी

Business

आगरा। प्रमुख औद्योगिक समूह लधानी ग्रुप पर आयकर विभाग की सर्च रविवार को भी जारी रही। दिल्ली से आई टीम शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है। चर्चा है कि विभागीय अधिकारियों को खोजबीन के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।

आगरा में लाजपत कुंज स्थित आवास सहित चार राज्यों के 40 ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले। विभाग का आरोप है कि इस ग्रुप के द्वारा फर्जी कंपनियों का नेटवर्क खड़ा करके करापवंचन का प्रयास किया जा था।

कोका कोला के बड़े फ्रेंचाइजी में शुमार लधानी ग्रुप के यहां अनसिक्योर्ड लोन के भी दस्तावेज मिले हैं। आगरा में यह कार्रवाई खंदारी, लाजपत कुंज, संजय प्लेस, ताज रोड, फाउंड्री नगर आदि स्थानों पर चल रही है। दिल्ली के 70 अधिकारियों के साथ ही स्थानीय अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हैं।