आगरा: अछनेरा के मंदिर में पुजारी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Crime

आगरा। थाना अछनेरा में रविवार की देर रात पुजारी की हत्या कर दी गई। जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

अछनेरा के स्टेशन रोड स्थित रमली मन्दिर में पुजारी भगवान दास एक साल से पुजारी का कार्य कर रहे थे। वह 75 साल के थे। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर में रात्रि डेढ़ बजे तक खीर का प्रसाद वितरण हुआ था। उसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।

सोमवार सुबह जब महिलाएं मन्दिर में पूजा करने पहुंचीं तो पुजारी का शव बीच आंगन में पड़ा था और खून बह रहा था। यह दृश्य देख महिलाओं की चीख निकल गयी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। घटना की सूचना पर सीओ अछनेरा मौके पर पहुंचे।