नए साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख ने साझा की सुरक्षा को लेकर जानकारी

National

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि ‘जहां तक जम्मू-कश्मीर की स्थिति का सवाल है, फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम अच्छी तरह से चल रहा है लेकिन आतंकवाद और आतंकी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अभी भी बना हुआ है।’

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में शांति है। आर्थिक गतिविधियों और विकास की पहल के अच्छे परिणाम मिले हैं। सेना प्रमुख ने अग्निवीर को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर के रिक्रूटमेंट पर एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसके लिए एक इनकॉर्पोरेटेड सॉफ्टवेयर ‘ASAAN’ बनाया गया है।

जोशीमठ में इंडियन आर्मी की इमारतें भी चटकीं

इन दिनों इमारतों में आई दरारों की वजह से सुर्खियों में है। केंद्र और राज्य सरकार जोशीमठ के लोगों की मदद कर रही है। आर्मी चीफ मनोज पांडे ने बताया कि जोशीमठ में मौजूद भारतीय सेना की 25 से 28 इमारतों में भी दरारें आई हैं।

उन्होंने बताया कि सैनिकों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। सेना प्रमुख ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सैनिकों को स्थायी रूप से औली (Auli) शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि जहां तक बात जोशीमठ बाईपास की है, वहां काम अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। इससे हमारी फॉरवर्ड इलाके में पहुंचने की क्षमता और ऑपरेशन तैयारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हम स्थानीय प्रशासन की हर संभव मदद करेगा।

राजनाथ सिंह बोले, करेंगे समस्या का समाधान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ समस्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार जमीन धंसने की समस्या का समाधान खोजने के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार उत्तराखंड को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, “जरूरत पड़ी तो मैं जोशीमठ भी जाऊंगा। कल, MoS रक्षा अजय भट्ट ने शहर का दौरा किया था।”

जोशीमठ में आज क्या हुआ?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार रात को ही जोशीमठ पहुंच गए थे। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

Compiled: up18 News