फ्रांस ने डेटा चोरी पर लिया एक बड़ा फैसला, Netflix पर गिरी गाज

INTERNATIONAL

फ्रांस ने अधिकारियों के लिए बैन किए ये Apps

फ्रांस ने डेटा चोरी को लेकर एक नया नियम लेकर आया है, जिसमें सरकारी अधिकारियों के इस्तेमाल को लेकर कुछ ऐप्स को बैन कर दिया गया है। फ्रांस उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं, जिसने सरकारी अधिकारियों के लिए Tiktok ऐप्स को बैन कर दिया है। वही अब फ्रांस ने सभी Fun Apps पर सरकारी अधिकारियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। फ्रांस ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।

ये हैं पापुलर बैन हुए Apps

फ्रांस ने जिन ऐप्स को बैन किया है, उसमें Netflix, Instagram, Candy Crush और Twitter का नाम सामने आता है। दरअसल फ्रांस की साइबर-सुरक्षा एजेंसी के सुझाव पर ऐसा किया गया है। इससे करीब 2.5 मिलियन सिविल सर्विस के लोग प्रभावित होंगे।

बता दें कि भारत सरकार की ओर से कुछ वक्त पहले डेटा चोरी को लेकर Tiktok समेत कई ऐप्स को बैन कर दिया था। साथ ही सीमा पर तैनात जवान और बाकी लोगों से चीनी ऐप्स के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया था।

Compiled: up18 News