आगरा: पैतृक गांव नौगांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने समर्थकों के साथ खेली फूलों की होली

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत पैतृक गांव नौगांव में भदावर राजघराने के प्राचीन किले में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जमकर फूलों की होली खेली और खुशियों के त्यौहार होली की सभी को बधाई दी।

आपको बता दें बाह क्षेत्र की भदावरी होली दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। भदावर क्षेत्र में होली खेलने का महत्व कुछ अलग है। जहां रंगों के इस त्यौहार में लोग खुशियां बांटने के लिए एक दूसरे के घर जाते हैं और बधाई देते हैं। चंबल और यमुना नदी के बीहड़ों के बीच बसा भदावर क्षेत्र अपनी अलग पहचान छोड़ता है। वही भदावर राजघराने में सैकड़ों बर्षो से परंपरागत होली त्यौहार मनता चला रहा है। भदावर रियासत के बंशज पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह त्यौहार की दौज को हर वर्ष की भांति अपने पैतृक गांव नौगांव के किले में होली त्यौहार मनाने के लिए पहुंचे। पैतृक गांव में कृष्ण राधा के स्वरूपों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पुष्पों की वर्षा कर फूलों की होली खेलकर शुरुआत की और किले में जमकर गुलाब के फूल चारों तरफ उड़ते हुए नजर आए। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गांव से पहुंचे समर्थक ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के साथ जमकर होली खेली।

भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने होली त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि आप लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद आप इस पारंपरिक होली में शामिल हुए।

पूर्व में गांव गांव लोग चौपाइयां लेकर पहुंचते थे धीरे-धीरे परंपरा कम होती जा रही है मगर भदावर क्षेत्र में आज भी लोग गांव गांव चौपाइयां लेकर होरियारे पहुंचते हैं। भारतीय सनातन संस्कृति को इससे से बढ़ावा मिलता है। इस त्यौहार से लोगों में सद्भावना के भाईचारा लगातार बढ़ता है। त्योहार के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गिले सिकवे भूलकर गले मिलते हैं। यह हमारी संस्कृति भदावर क्षेत्र की संस्कृति होली चौपाई को बनाए रखें।

रिपोर्टर- नीरज परिहार