मुंबई (अनिल बेदाग): इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर जब दो ग्लोबल दीवाज़ एक जैसे स्टाइल में नज़र आएं, तो चर्चा होना लाजिमी है। इस बार मुकाबला है बॉलीवुड की यंग आइकन उर्वशी रौतेला और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के बीच। बहस का केंद्र बना है वह ‘स्टेटमेंट क्लच’ (Handbag), जिसने दोनों के लुक में चार चाँद लगाए, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस ट्रेंड का असली ‘ट्रेंडसेटर’ कौन है?
उर्वशी का वो यादगार कान्स मोमेंट
याद दिला दें कि उर्वशी रौतेला ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने बोल्ड और ड्रामेटिक क्लच के साथ एक बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया था। उनका वह यूनिक एक्सेसरी पीस न केवल उनके लुक का मुख्य आकर्षण बना, बल्कि देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया था। उर्वशी के उस चुनाव ने फैशन वर्ल्ड में उनकी एक अलग पहचान दर्ज कराई थी।
प्रियंका का लेटेस्ट लुक: संयोग या इंस्पिरेशन?
अब ताज़ा चर्चा तब शुरू हुई जब ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक मिलते-जुलते स्टेटमेंट क्लच के साथ स्पॉट की गईं। प्रियंका का यह अंदाज़ सामने आते ही फैशन एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी तुलना उर्वशी के कान्स लुक से शुरू कर दी। लोग पूछ रहे हैं क्या प्रियंका ने उर्वशी से प्रेरणा ली है या यह महज़ एक फैशन संयोग है?
किसने मारी बाजी?
फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड्स का दोहराया जाना आम है, लेकिन उर्वशी का वह लुक पहले ही एक ‘सिग्नेचर मोमेंट’ बन चुका है। अब बहस इस बात पर नहीं है कि एक्सेसरी किसकी बेहतर है, बल्कि इस पर है कि किसने उसे ज़्यादा प्रभावशाली और ‘ग्रेस’ के साथ कैरी किया। जहाँ उर्वशी का लुक ड्रामेटिक और रॉयल था, वहीं प्रियंका ने इसे मॉडर्न ट्विस्ट देने की कोशिश की है।


