पंजाब: भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में ड्रेस कोड रहेगा लागू

Politics

पंजाब में आम आदमी पार्टी AAP की सरकार बन रही है। AAP के भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। यह शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होगा। पहली बार कोई सीएम राजभवन में नहीं बल्कि आम जनता के बीच शपथ लेगा। इस दिन हर तरफ बसंती रंग नजर आएगा। हर तरफ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे गूंजेंगे। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवंत मान ने लोगों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आंत्रित किया है और उन्हें पीले रंग की पगड़ी, स्टोल और दुपट्टा डालकर आने का आग्रह किया है।

भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक स्थान खटकर कलां में होने जा रहा है। शपथ ग्रहण के आयोजन 16 मार्च को होगा। भगवंत मान ने लोगों को आमंत्रित करने के लिए एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो मेसेस से किया आमंत्रित

पंजाब के सीएम बनने जा रहे भगवंत मान ने कहा- ‘आइये सभी मिलकर शहीद भगत सिंह जी के सपनों का पंजाब बनाएं, 16 मार्च बुधवार को खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह में आने का आप सभी को निमंत्रण देता हूं।’

पीली पगड़ी लगाने का आह्वान

आप के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद भगत सिंह के ट्रेडमार्क ‘बसंती’ (पीली) पगड़ी पहनते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से 16 मार्च (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) खटकर कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल या स्टोल पहनें। हम उस दिन खटरकलां को ‘बसंती रंग’ में रंगेंगे।’

दफ्तरों में भगत सिंह की तस्वीर

भगवंत मान ने यह भी ऐलान किया है कि पंजाब में कोई भी सरकारी कार्यालय मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगाएगा। इसकी जगह सरकारी दफ्तरों की दीवारों पर भगत सिंह और डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

-एजेंसियां