जानिए! क्रिसमस का इतिहास और इस पर्व का धार्मिक महत्व

Religion/ Spirituality/ Culture

क्रिसमस का महत्व

पूरी दुनिया में और खासकर ईसाई बहुल देशों में क्रिसमस पर्व को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह जन्म हुआ था। जिन्हें लोगों को पापों से मुक्त कराने के लिए और उन्हें सही मार्ग दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा धरती पर भेजा गया था।

क्रिसमस पर्व का इतिहास

क्रिसमस के इतिहास से जुड़े कई दावे किए जाते हैं। लेकिन माना जाता है कि सबसे पहला क्रिसमस पर्व रोम में मनाया गया था। यहां इस दिन को सूर्य देवता के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि 330 ई तक ईसाई धर्म का प्रभाव रोम में तेजी से बढ़ने लगा था और इस धर्म को मानने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही थी। वहीं कुछ सालों बाद रोम में ईसाई धर्म के अनुयायियों ने यीशू मसीह को सूर्य देवता का रूप मान लिया और तब से 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाने लगा।

ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा इतिहास

माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म बैथलहम में 4 ईसा पूर्व मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। उनका जन्म एक अस्तबल में हुआ था। कहा यह भी जाता है कि उनके पिता और यीशू बढ़ई थे और 30 वर्ष की आयु में उन्होंने जनजागरण का कार्य शुरू कर दिया था।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Compiled: up18 News