मुंबई (अनिल बेदाग): भारत का रीजनल हिप-हॉप अब केवल राज्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमा रहा है। इस क्रांतिकारी बदलाव के ध्वजवाहक बनकर उभरे हैं ढांडा न्योलीवाला। साल 2026 में उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। उनके लेटेस्ट एल्बम ‘कोहराम’ (Kohram) ने ग्लोबल चार्ट्स में #7 स्थान हासिल कर संगीत जगत में हलचल मचा दी है।
’नॉट गिलटी’ का डिजिटल धमाका
ढांडा की इस वैश्विक सफलता को उनके वायरल हिट ट्रैक ‘नॉट गिलटी’ (Not Guilty) ने और भी ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। इस गाने के ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। यह ट्रैक महज एक गाना नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक लहर बन गया है, जिसने हरियाणवी और रीजनल हिप-हॉप की ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है।
कला का रॉ और पावरफुल संगम
एल्बम ‘कोहराम’ ढांडा न्योलीवाला की बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। जहाँ No Fluke, Tension और Deadly Zone जैसे ट्रैक उनकी ऊर्जा और आक्रामकता को दर्शाते हैं, वहीं Nobody Came, Forever और Vomit On Paper जैसे गाने उनके भीतर की भावनाओं और संघर्षों को उजागर करते हैं। एल्बम में Ron Likhari, Miki Malang, Hammy Muzic और Xvir Grewal जैसे कलाकारों के साथ कोलेबोरेशन ने इसे और भी समृद्ध बनाया है।
महत्वाकांक्षा और संघर्ष की कहानी
‘कोहराम’ केवल गानों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह ढांडा की महत्वाकांक्षा, दबाव, संघर्ष और आत्म-विकास की एक बिना फिल्टर वाली कहानी है। हरियाणवी बोली को हिप-हॉप की बीट्स के साथ जिस बारीकी से पिरोया गया है, वह युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है।
”यह तो बस शुरुआत है”: ढांडा न्योलीवाला
इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए ढांडा न्योलीवाला ने कहा, “‘कोहराम’ मेरी जिंदगी के अनुभवों का निचोड़ है। हर गाने की अपनी अलग ऊर्जा है। लोगों का इससे जुड़ना और ‘नॉट गिलटी’ को मिल रहा बेपनाह प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सफर तो अभी बस शुरू हुआ है।”


