आगरा: तीर्थ धाम बटेश्वर में सोमवती अमावस्या पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में सोमवती अमावस्या पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर भगवान भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हजारों की संख्या में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचकर यमुना नदी में अमावस्या पर्व के मौके पर डुबकी लगाकर यमुना नदी किनारे बने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान से अपने परिवार और सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें सोमवार सुबह से ही सोमवती अमावस्या पर्व पर दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्यों से वाहनों द्वारा हजारों की संख्या में श्रद्धालु बटेश्वर धाम पहुंचे थे। सोमवती अमावस्या पर्व पर स्नान करने का बड़ा ही महत्व है। जहां लोगों ने यमुना में स्नान किया और भगवान की पूजा अर्चना की मंदिर परिसर में घंटों की घनघनाहट बम बम भोले के जयकारे गूंजते नजर आए ।

इस दौरान यमुना के घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएससी 15वीं वाहिनी के गोताखोर मोटर बोट के साथ नदी किनारे तैनात रहे। यमुना किनारे घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। मंदिर परिसर ट्रस्ट कर्मचारियों द्वारा पूरी तरह से देखभाल की गई और सुरक्षा के साथ मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर भगवान के दर्शन कराए गए।

सोमवती अमावस्या पर्व पर उमड़ी भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम बाह रतन सिंह वर्मा एवं थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा पुलिस चौकी बटेश्वर इंचार्ज विपिन कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में गस्त करते रहे।

रिपोर्टर- नीरज परिहार