आगरा: एक जून को निकाली जायेगी देवी अहिल्याबाई जयंती पर शोभायात्रा

Press Release

आगरा। देवी अहिल्याबाई की 297 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक जून को शोभायात्रा धनौली से लेकर गंगाभवन अयोध्याकुंज , खेरिया मोड़ तक निकलेगी। यह शोभायात्रा होल्कर के वंशजों द्वारा इस क्षेत्र में पहली बार निकाली जा रही है।

इससे पूर्व ताजगंज तथा अन्य जगहों पर काफी पहले से शोभायात्रा 31 मई को निकाली जाती रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. बृजेश बघेल, महासचिव किशोर बघेल, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बनी सिंह और सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ एक जून को धनौली पर होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल एडवोकेट होंगे। वहां से शोभायात्रा चलकर खेरिया मोड़ पर पहुंचेगी। जहां सांसद राजकुमार चाहर द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की जाएगी। यहां से रात 8 बजे शोभायात्रा गंगा भवन अयोध्याकुंज पर पहुंचेगी। जहां केंद्रीय विधि राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा समापन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहेंगे।

-up18 News