तंबाकू सेवन से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

Health

आगरा: तंबाकू सेवन का व्यापक दुष्प्रभाव है। इसके सेवन से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरु करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस कारण कई लोग असमय अपंगता का शिकार और मौत तक हो जाती है।

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और रैली निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा तंबाकू निषेध के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं व किशोऱ-किशोरियों तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। एफएम रेडियो व आकाशवाणी के माध्यम से भी तंबाकू नियंत्रण के संबध में लोगों को जागरुक किया जा रहा है.

राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार जनपद में जनपद में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 46.1 प्रतिशत पुरुष तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, वहीं 15 वर्ष से ऊपर की 8.9 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू उत्पादों का सेवने करती हैं ।

डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि तंबाकू से कैंसर जैसी भयावह बीमारियां होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता बढ़नी चाहिए।

-up18 News